देहरादून ,
आज मनमोहन शर्मा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेज कर चंद्रमणि श्मशान घाट पर क्षेत्र वासियों के लिए प्रस्तावित ओवरहेड टैंक जिससे लोगों को पेयजल भेजा जाएगा का विरोध करते हुए नारेबाजी की व योजना को यह कहते हुए अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की कि शास्त्रों के अनुसार सनातन धर्म में श्मशान घाट के पानी को पीना अशुभ माना गया है ।
ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा , मुकुल शर्मा, सीताराम नौटियाल, मनोज शर्मा, पियूष गौड़ , विजेंद्र प्रसाद ममगई, रजनी, पार्षद रमेश कुमार मांगू, सुभाष धस्माना, सतीश शर्मा, संजय, अशोक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।