1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

देहरादून,

सनातन धर्म की रक्षा को समर्पित ठाकुर जोगिंदर सिंह पुंडीर  ( अध्यक्ष – भारती क्रीड़ा संघ उत्तराखंड ) ने कैंट  विधानसभा के  एक  कार्यक्रम में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज भी हमें देश और इंसानियत विरोधी ताकतों से लड़ना पड़ रहा है।  लेकिन आज हर व्यक्ति पूंजीवाद में इतना घिर गया है कि उसे अपने आगे कुछ दिखाई नहीं देता । जबकि आज भी हमारे लिए देश प्रेम की भावना सभी जरूरतों से ऊपर है  । हमारी जे पी फाउंडेशन में हम युवाओं को आज भी देश प्रेम सिखाते हैं और देश की सेवा को फाउंडेशन हर समय तैयार रहती है चाहे वो युद्ध , आपदा या मानव सेवा कुछ भी हो । आज फाउंडेशन में लगफग 258 बच्चे नैतिकता और संस्कार की शिक्षा लेते हैं ।

मेरा युवा पीढ़ी से अनुरोध है कि वे भी अपने अंदर देश प्रेम को प्रथम स्थान दें ।