ज्योति रौतेला पर मुकदम कायम भाजपा का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब – धस्माना

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के विरुद्ध मुकदमा कायम कर प्रदेश सरकार का एक बार फिर महिला विरोधी चेहरा बेनकाब

देहरादून:

नर्सिंग एकता मंच के आंदोलन के समर्थन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के विरुद्ध पानी की टंकी पर चढ़ने के मामले में मुकदमा कायम कर उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने एक बार फिर अपना महिला विरोधी चरित्र साबित कर दिया है यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने कहा कि नर्सिंग एकता मंच के कार्यकर्ता पिछले एक सौ अठावन दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर शांतिपूर्ण धरना अनशन कार्यक्रम चला रहे थे और सरकार व स्वास्थ्य विभाग उनको लगातार आश्वासन दे रहा था किंतु जब एक सौ अठावन दिनों बाद भी विभाग व सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो ज्योति रौतेला व अन्य चार नर्सिंग अधिकारियों ने पानी की टंकी में चढ़ने का फैसला किया और उसके अड़तालिस घंटों बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेड ग्राउंड पहुंचे और फिर अगले दिन उनके संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक ने इनकी मांगों पर प्रस्ताव बना कर सरकार को प्रेषित किया। श्री धस्माना ने कहा कि बजाय आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच के आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान सरकार करती उल्टा सरकार के इशारे पर देहरादून पुलिस ने जिस प्रकार से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला और चार अन्य नर्सिंग अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर अपना महिला विरोधी चेहरा बेनकाब कर लिया हैं श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता किसी मुक़दमे या उत्पीड़न से नहीं डरते व जन सरोकारों के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।