मेयर सौरभ थपलियाल ने शरबत से बुझाई राहगीरों की प्यास

पर्वतीय मैदानी एकता मंच द्वारा राहगीरों को शरबत वितरण कार्यक्रम में मेयर ने बांटा शरबत

देहरादून,
आज आमजन को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पर्वतीय मैदानी एकता मंच के संस्थापक एडवोकेट पी के अग्रवाल के सौजन्य से गांधी पार्क के बाहर आमजन के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया ।
देहरादून में गर्मी दिन प्रतिदिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है और स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड द्वारा भी डायरिया, उल्टी, चक्कर आने और गर्मी से बचाव के लिए बार – बार साफ पानी पीने की सलाह दी गई है ।
देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने भी मौके पर पहुंचकर राहगीरों को शरबत पिला प्यास बुझाई । भारी संख्या में राहगीरों को शरबत पी राहत की सांस लेते देखा ।
शरबत वितरण में पर्वतीय मैदानी एकता मंच की संयोजक लक्ष्मी अग्रवाल , पार्षद अशोक डोबरियाल, ज्योति चमोली, अनीता तिवारी, प्रियंका भंडारी, अशोक सेठी, मनोज धीमान, हरजिंदर सिंह, मोहिनी शर्मा और पी के अग्रवाल जी की पूरी टीम ने दिल से लोगों की सेवा की ।