लोगों की परेशानी का सबब बना पुलिस पिंक बूथ

देहरादून,
देहरादून तहसील के निकट फ्रूट मार्केट मस्जिद के पास पुलिस द्वारा बाजार में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक बूथ की स्थापना की गई थी । जिसमें कुछ दिन महिला पुलिस ने ड्यूटी दी । लेकिन अब बहुत समय से इस पिंक पुलिस बूथ में किसी प्रकार की सुरक्षा के लिए कोई भी यूलिया कर्मी ड्यूटी पर नहीं रहता है ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने नवनियुक्त जिलाधिकारी, एस एस पी वो शहर कोतवाल से समाचार पत्र के माध्यम से कहा कि पुलिस का उद्देश्य बहुत अच्छा है महिला सुरक्षा हर लिहाज से जरूरी भी है । जिसके लिए तुरंत पुलिस पिंक बूथ में महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए ।
पिछले दिनों से पुलिस कर्मी के बूथ से नदारत रहने की वजह से लोगों ने वहां पार्किंग बना दी है । जिससे आमजन मानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से आये दिन दुकानदारों के झगड़े होते हैं । हम सभी व्यापारियों का कहना है कि नहीं तो वहां से पुलिस पिंक बूथ को हटा दिया जाए ।
पुलिस पिंक बूथ को यहां से हटाने या पुलिस कर्मी की तैनाती की मांग करने वालों में व्यापारी विजय, कालू, भगत जी, नौशाद, बिट्टू भाई, रामस्वरूप, मनोज आदि उपस्थित रहे ।