नगर निगम की टीम ने गरीब ठेली वालों को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है । जिस से चलते-फिरते ठेली वालों को जबरदस्ती पकड़ कर लाइसेंस के नाम पर थोड़ी देर कस्टमर को सामान देने का मौका भी नहीं मिल रहा है । उनसे 500 और 1000 रुपए तक का चलन लिया जा रहा है न देने पर धमकी दी जाती है कि हम आपकी ठेली उठाकर नगर निगम ले जाएंगे ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि गरीब आदमी अपने बच्चों के पेट पालने के लिए पूरे दिन भर धूप में खड़े होकर मेहनत करते हैं । तब जाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर पाते हैं ।
हमारा नगर निगम से आग्रह है कि ठेली वालों के लाइसेंस बनाएं और उनके लिए वेंडर जोन बना कर दे । जिससे गरीब आदमी को राहत मिलेगी । मेरा मेयर साहब और नगर आयुक्त साहब से निवेदन है कि रेहडी वालों के लिए वेंडर जोड़ बना दिए जाएं और लाइसेंस बनाये जाए और जो पुराने लाइसेंस हैं उन्हें रिन्यू किया जाए । ठेली वाले गरीब लोगों के साथ सहानुभूति पूर्वक रवैया अपनाया जाए ।
रेहडी वाले महेश, शिवा सोनकर, शाहिद अली, फुरकान, दिनेश, गौरव, सुल्तान आदि मांग उठाने वालों में शामिल रहे ।
फिर लगा निगम पर ठेली वालों को परेशान करने का आरोप