सिद्धार्थ विहार तरली कंडोली में बारिश आंधी तूफान से भारी नुकसान
देहरादून,
कल रात आई भारी बारिश और ओला , आंधी – तूफान से सिद्धार्थ विहार तरली कंडोली देहरादून वार्ड 5 में विक्रम सिंह की दीवार तोड़कर बरसाती नाले का पानी उनके घर में घुस गया साथ ही नाले पर बनाए गए 8 अन्य लोगों के घरों में भी नाले के पानी ने भारी तबाही मचाई और घर में रखा सारा समान कपड़े, राशन, फर्नीचर आदि सब खराब हो गया । जिस में दीन दयाल, विमल, यासीन, राजू, शबाना और विक्रम सिंह आदि के घरों को भारी नुकसान पहुंचा ।
मसूरी विधानसभा मालसी के कांग्रेसी पार्षद सुमेंद्र बोहरा खबर मिलते ही सुबह 9 बजे के आसपास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और अपने संसाधनों से यथा संभव आर्थिक मदद की ।