मंत्री खजानदास ने लगाई स्मार्ट सिटी बिजली अधिकारी को फटकार 3 दिन में सभी बंद लाइटें ठीक कराने की दी चेतावनी

मंत्री खजानदास ने लगाई स्मार्ट सिटी बिजली विभाग अधिकारियों को फटकार

देहरादून,
आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री खजानदास जी के कैंप कार्यालय में फरियादियों ने शिकायत कर बताया कि पिछले कई दिनों से दर्शन लाल चौक, राजा रोड़, मोती बाजार आदि जगहों पर स्टैंड पोस्ट पर लाइटें बंद पड़ी हैं । जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है ।
जिस पर मा. मंत्री खजानदास जी को गुस्सा आ गया और स्मार्ट सिटी अधिकारी श्री चमोला को खरी – खरी सुनाते हुए कहा कि मेरी अपनी विधानसभा देहरादून शहर के बीचों बीच लाइटों का बंद होना अच्छी बात नहीं है । इसका संदेश पूरे प्रदेश की छवि पर धब्बा लगाता है । हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सभी इतना कार्य कर रहे हैं । आप लोगों की वजह से हमें शर्मिदा होना पड़ता है । चेतावनी देते हुए कहा कि 3 दिन के भीतर मेरी पूरी विधानसभा की लाइटें ठीक कराए और लाइट बंद होने की जानकारी के लिए रात्रि 9:30 बजे गश्त करने को कहा ।
इस आशय की जानकारी मंत्री जी ने जिलाधिकारी को भी दी । जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने जल्द लाइटें ठीक कराने और भविष्य में लापरवाही न बरतने का आश्वासन दिया । तब जाकर मंत्री जी का गुस्सा कुछ कम हुआ ।