सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में ज्योतिर्लिंग प्राणप्रतिष्ठा पर भव्य श्री राम कथा का आयोजन

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में ज्योतिर्लिंग प्राणप्रतिष्ठा पर भव्य श्री राम कथा का आयोजन ————————————–
देहरादून,
आज संजय कॉलोनी पटेल नगर स्थित सिद्ध पीठ श्री पंचायती हनुमान मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं ज्योतिर्लिंग प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम कथा के भव्य आयोजन किया गया । भव्य कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। श्री गणेश पूजन उपरांत, अपने शीश पर मंगल कलश धारण कर 108 महिलाओं ने शोभायात्रा से सारे वातावरण को भक्तिमय बना दिया । भगवान श्री राम के भक्तिमय भजनों और जयकारों से पूरा नगर सराबोर हो गया। बैंड और ढोल की थाप नाचते हुए भक्तों में अपार खुशी का माहौल था । जगह – जगह पर नगरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर सभी भक्तों का स्वागत किया गया ।
प्रथम दिवस श्री राम कथा के मध्य कथा व्यास आचार्य श्री गिरीशानन्द सेमवाल जी ने संत श्री तुलसीदास जी की गुरु महिमा एवं भगवन नाम की महिमा का वर्णन किया। कथा में मंदिर समिति की अध्यक्षा श्री मति इंदुबाला, श्री मति तुलसा देवी, श्री ललित शर्मा, श्री राजपाल जी, शशि शर्मा, अवनीश कांत, इंदु शर्मा,महेश कोठारी व अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी पीयूष गौड़ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।