देहरादून,
आज नगर आयुक्त स्वयं वास्तविकता जानने को बस्तियों में उतरीं नमामि बंसल ।
महानगर अनुसूचित वार्डों के पार्षदों ने माननीय नगर आयुक्त को पार्षद व पूर्व महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में एक ज्ञापन देकर सभी महानगर की अनुसूचित बस्तियों के वार्डों में भ्रमण कर उनकी समस्याओं को जानने और उनके हल करने का निवेदन किया गया था ।
नगर आयुक्त ने महानगर देहरादून की विभिन्न बस्तियों में समस्याए सुनने व भ्रमण का कार्यक्रम तैयार किया और दौरा शुरू कर दिया । जिसकी शुरुआत वार्ड 24 शिवाजी मार्ग से की गई । जिसमें भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जाना ।
जिसमें लोगों ने खंडहर पड़े सार्वजनिक शौचालय की ओर नगर आयुक्त का ध्यान दिखाया तो मैडम ने मौके पर अधिकारियों को शौचालय के स्थान पर नया सामुदायिक भवन निगम से बनवाने के आदेश दिया । इसी के साथ नगर निगम कॉम्प्लेक्स के साथ वेंडिंग जोन और कूड़ा निस्तारण के लिए दो रिक्वाशेआ उपलब्ध कराने के आदेश दे कर वार्ड 24 शिवा जी मार्ग के लोगों की झोली खुशियों से भर दी । क्षेत्र के लीग नगर आयुक्त की जय जय कार करने लगे ।
क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया । मौके पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना, सफाई निरिक्षक राजेश बहुगुणा, सुपरर्वाइजर संजय, वार्ड अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा, बस्ती प्रधान शियाम सौदाई, रंजीत सिंह व तनुज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे ।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने वार्ड 24 की झोली खुशियों से भर दी