देहरादून,
संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस की मजबूती का आधार
प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि राज्य के नौ प्रशासनिक जनपदों में आने वाले सभी संगठनात्मक जनपदों में पार्टी के पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी का काम पूरा कर लिया है और बाकी बचे चार जनपदों में भी इसी माह रायशुमारी का काम पूरा कर लिया जाएगा। श्री धस्माना ने कहा कि जिन जनपदों में कम पूरा कर लिया गया है उनकी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा और राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा के बाद नए अध्यक्षों की घोषणा कर देंगे।