पूर्व विधायक राजकुमार भी उतरे आपदा राहत कार्यों में

पूर्व विधायक राजकुमार ने रिस्पना व बिन्दाल नदी से प्रभावित क्षेत्रों दौरा कर राहत में जुटे
देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने रिस्पना नदी व बिन्दाल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों भगत सिंह कालोनी, एमडीडीए कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया और लोगों को उचित मुआवजा दिये जाने का भरोसा दिया। राजकुमार ने कहा कि रिस्पना नदी से दो अज्ञात लोगों के शव निकाले गये है।
उन्होंने कहा कि देर रात्रि से भारी बारिश होने के कारण नदी रिस्पना में जल स्तर बढ़ या और जिससे नदी पर पड़ने वाले सभी पुलों के ऊपर पानी बहने लागा और लोगों घरों में मलवा व पानी भर गया और बड़ी मुश्किल से घरों से बच्चों को लेकर लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और घरों में मलवा व पानी आने से सारा सामान खराब हो गया।
वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद निखिल कुमार, अशोक कुमार व पार्षद अर्जन सोनकर, आशु आदि लोगों ने बिन्दाल व रिस्पना नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की और पूर्व विधायक राजकुमार ने नदी रिस्पना व बिन्दाल नदी का दौरा किया और उप जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन से शीघ्र प्रभावित लोगों की मदद करने का अनुरोध किया और जिन अज्ञात दो लोगों की जानें गई है उनके परिवारों को ढूंढकर उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
इस दौरान उन्होंने जेसीबी की मदद से मलवे से भरे सभी रास्तों को खुलवाया गया तथा जहां जहां अभी जेसीबी नहीं पहुंच पाई है उसे उन मौहल्लों को शीघ्र रास्तों की सफाई की जाये और प्रभावित लोगों को खाने पीने का सामान व उचित मुआवजा देने के उप जिलाधिकारी से वार्ता कर कहा गया है।
उन्होंने बताया कि वहीं बिन्दाल नदी में एक बच्चे को बहने से स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया लेकिन उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई और इस दौरान स्थानीय लोगों ने बिन्दाल पुल के पास जमकर प्रदर्शन किया। राजकुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग प्रशासन से की गई है। इस दौरान अनेक प्रभावित एवं स्थानीय क्षेत्रवासी भी शामिल रहे।