*श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर, देहरादून, उत्तराखंड *राजपुर में 76 वें श्री रामलीला महोत्सव-25 का आयोजन 23 सितम्बर से शुभारंभ* देहरादून, *श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 76 वें श्री रामलीला महोत्सव-25 का आयोजन पंचायती धर्मशाला बिरगिरवाली, राजपुर में किया जा रहा है। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल के अनुसार श्रीरामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंत्री अजय गोयल ने बताया कि राजपुर की रामलीला में अभिनय करने वाले सभी पात्र स्थानीय है। जिन्होंने भरपूर ऊर्जा और उमंग के साथ मर्यादा में रहकर अपने किरदार की प्रस्तुति की तैयारी की है। संरक्षक विजय जैन तथा जयभगवान साहू ने सभी श्रृद्धालु रामभक्तो को भगवान श्रीराम की कल्याणकारी लीला के अवलोकन हेतु सादर आमंत्रित किया है। कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राजपुर में श्री रामलीला दि० 23 सितम्बर से रात्रि 9-00 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 12-00 बजे तक प्रति रात्रि चलेगी। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल ने सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को भी श्रीरामलीला मंचन की कवरेज एवं दर्शन हेतु सादर आमंत्रित किया है।
Related Posts
पंकज पंवार की पत्नी को प्रेस क्लब में शोक सभा
- Garhwal Steps
- September 19, 2025
- 0
हेल्लो की जगह वंदे मातरम कहें जो हमें अपनेपन का अहसास कराता है – सिद्धार्थ अग्रवाल
- Garhwal Steps
- January 26, 2026
- 0
देहरादून, राजेंद्र नगर व्यापार संघ के तत्वाधान में महानगर देहरादून के क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा पूर्व सैनिक अफसरो का सम्मान कर गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम […]
दून इंटरनेशनल स्कूल में ऊर्जा संरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन
- Garhwal Steps
- December 17, 2025
- 0