हेल्लो की जगह वंदे मातरम कहें जो हमें अपनेपन का अहसास कराता है – सिद्धार्थ अग्रवाल

देहरादून,
राजेंद्र नगर व्यापार संघ के तत्वाधान में महानगर देहरादून के क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा पूर्व सैनिक अफसरो का सम्मान कर गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सेवा निर्वित कर्नल एस के माकिन तथा कर्नल बृज मोहन दारा जी को दुशाला उड़ाकर माल्यार्पण कर तथा पुष्प गुछ भेंट कर सम्मानित किया। राजेंद्र नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष डी डी अरोड़ा एवं उपस्थित व्यापारियों ने मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी को सम्मानित किया। लाइव देश भक्ति गीतों के साथ ध्वजारोहण किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर सभा के अंत में सभी को भोजन कराया गया।
इस राष्ट्रीय पर्व पर सिद्धार्थ जी ने सभी से आह्वान किया कि फोन कॉल पर हेलो से जवाब देने की जगह वंदे मातरम से जवाब दिया जाए और इसको सर्वप्रथम व्यापारी अपने काउंटर में प्रदर्शित कर वंदे मातरम को सर्वोपरि मानते हुए नित्य बोलचाल की भाषा में तथा फोन से हेलो की जगह वंदे मातरम से शुरुआत करें। कर्नल माकिन ने कहा की सभ्य एवं जिम्मेदार नागरिक बनते हुए संविधान का पालन करें। दोनों कर्नल महोदय ने सम्मान प्राप्त होने पर व्यापारियों कि धन्यवाद कहा।