देहरादून,
आज व्यापारियों के दुःख सुख के कार्यालय का उद्घाटन महानगर कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद अर्जुन सोनकर, भारतवर्षिय अखिल ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और उनके साथ आए हुए पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, बाजारों के दुकानदारों आदि की मौजूदगी में किया गया ।सभी ने कार्यालय उद्घाटन पर अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी । सभी ने एक सुर में कहा कि हम आपके साथ हैं और आगे व्यापार मंडल की मजबूती, एकता आप के साथ मिलकर काम करेंगे ।
महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने सबका धन्यवाद कहा कि कांग्रेस महानगर व्यापार मंडल हर व्यापारी भाइयों के साथ है और रहेगा । व्यापारी की कुछ भी समस्या होगी तो उसे भी प्रशासन से मिलकर सुलझाने का काम किया जाएगा ।
उदघाटन में व्यापारी सुरेश गुप्ता,मनोज कुमार,राजेश मित्तल, अरुण कोहली,राहुल कुमार,रजत कुमार,आमिर खान,सनी सोनकर,विशाल खेड़ा,कालू भगत,सोनू मेहंदीरता,राजेंद्र सिंह घई,राम कपूर,अजीत सिंह,प्रवीण कुमार बांगा,भूरा भाई, रियान कसार,बसंत लाल,राजेंद्र सिंह नेगी और बहुत सारे दुकानदार मौजूद थे।