देहरादून,
आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर देहरादून ने अपने युवा मोर्चा विंग के साथ मिलकर हनुमान चौक के समस्त व्यापारी भाइयों की सहभागिता में “gst” बचत उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर सभी व्यापारियों को जागरूक किया और सभी व्यापारियों को मिष्ठान वितरण किया ।
अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने व्यापारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है । जीएसटी दरे घटा कर व्यापारियों को दीपावली का उपहार दिया । मोदी जी ने अपने इस अभियान से हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी को अपनाने पर ज़ोर दिया है ।
गुप्ता जी ने कहा कि कम जीएसटी का लाभ उठाओ और स्वदेशी उत्पाद को घर लाओ । जो देश को विकास की ओर लेकर जाएगा । व्यापारियों ने मोदी सरकार का आभार कर खुशियां मनाई ।
कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल महानगर महामंत्री निकुंज गुप्ता,राहुल गुप्ता,ऋषभ पाल बड़े भाई प्रांतीय उद्योग व्यापार युवा मण्डल महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक भाई अंकुर बंसल, भाई मयंक गर्ग,रजत अग्रवाल,मनीष गुप्ता,तोमर ज़ी,मोहित रघुवंशी,सौरभ अग्रवाल,अर्पित गुप्ता,अनुभव जैन,अशोक अरोड़ा,संजय जैन,अशोक जिंदल,ऋषभ माटा,हर्ष बंसल आदि गणमान्य मौजूद थे ।
“GST बचत उत्सव”की जानकारी साझा कर खुशियां मनाई