📰 द्वादश जनपद स्तरीय प्राथमिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का द्वितीय दिन का भव्य शुभारंभ
देहरादून। जनपद देहरादून में द्वादश जनपद स्तरीय प्राथमिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 26, 27 एवं 28 सितंबर 2025 को मिनी स्टेडियम, शंकरपुर, सहसपुर में आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिभुवन सेववाल जी, प्रबंधक यूनि मेडिकोज़, सेलाकुई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अली अहमद ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री अर्सी (खुशहालपुर), राशिद पहलवान,श्री सनवर अली (ग्राम प्रधान – लक्ष्मीपुर), श्री समीर (ग्राम प्रधान – सहसपुर) एवं श्री तनवीर अली (ग्राम प्रधान – रामपुर कलां) उपस्थित रहे।
लम्बी कूद सर्वेश प्रथम,चिराग द्वितीय,कृश चौहान तृतीय,
ऊंची कूद आशीष शर्मा, द्वितीय अमन,तृतीय विक्कू सहसपुर
खो-खो डोईवाला प्रथम, विकासनगर द्वितीय
बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर लम्बी कूद अर्चना प्रथम,अबीरा द्वितीय,प्रांशी तृतीय प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी – अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार ढौढियाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य मात्र आज खेल खेलना ही नहीं, खेल से हमारा भविष्य के साथ – साथ हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है और बच्चों हमें सामाजिक चेतना भी मिलती है । जिला अधिकारी श्री प्रेम लाल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुन्दन सिंह, अशोक पाल, विनोद लखेड़ा,लेखराज तोमर,प्रभाकर देवरानी ब्लॉक खेल समन्वयक, गम्भीर सिंह रावत,, रविन्द्र मोहन पांडे,हर्षवर्धन जमलोकी, प्रमोद रावत ब्लॉक अध्यक्ष,उषा रावत, रूचि पैन्यूली,रेनू बाला,नीलम बिष्ट, राजीव पुरी, खुशहाल मंणि कोटनाला,प्रवीण चौधरी,आदि उपस्थित रहे ।