भवानी बालिका इंटर कालेज में कल होगा क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी द्वारा वृक्षारोपण

देहरादून,
आज Clean and Green Environment Society के संयोजक राम कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मानसून सत्र का चौदहवां वृक्षारोपण अभियान कल रविवार दिनांक 28 सितम्बर को बल्लूपुर आशीर्वाद के निजात मां भवानी बालिका इंटर कॉलेज में किया जाएगा ।
चूंकि अब दिन में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है इसलिए इस कार्यक्रम को शाम को 4.30 बजे से आरम्भ किया जाएगा। आप सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर वृक्षारोपण में अपना सहयोग करें । हमें नहीं भूलना चाहिए कि वृक्ष ही हमारे संकट मोचन बने थे कोरनाकाल में ।।