तृतीय जनपद स्तरीय खेल कूद कबड्डी प्रतियोगिता में विकासनगर प्रथम

देहरादून,
आज जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का तृतीय एवं अंतिम दिवस धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहसपुर के ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक प्रभाकर देवरानी तथा विकासनगर से पूर्व ब्लॉक समन्वयक रणवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
तृतीय दिवस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किए। प्राथमिक बालक कबड्डी में विकासनगर प्रथम रहा। प्राथमिक बालिका वॉलीबॉल में भी विकासनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक रिले रेस में विकासनगर से अंशु, कबीर, उदय एवं नरेश ने बाजी मारी, वहीं जूनियर बालिका रिले रेस में डोईवाला से बालाजी, खुशी, हिमांशी एवं सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
80 मीटर बालक दौड़ में विकासनगर से रोहित ने प्रथम स्थान पाया, जबकि 80 मीटर बालिका दौड़ में डोईवाला से काजल विजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में सहसपुर से रोहित प्रथम तथा देवबंद से हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, जूनियर बालिका वर्ग में डोईवाला से आलिया प्रथम और आलिमा द्वितीय स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक हॉकी में सहसपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका हॉकी में डोईवाला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। फुटबॉल बालक वर्ग में भी सहसपुर विजयी रहा।
आज की प्रतियोगिताओं में जिला खेलकूद अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र जोशी, श्री नरेश त्यागी, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री अशफाक, श्री धरम राणा, प्रधानाचार्य श्री प्रमोद सिंह, ब्लॉक सहसपुर अध्यक्ष श्री उमेश रावत, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर श्री राजेन्द्र पंवार, रविन्द्र मोहन पांडे,श्री संदीप, गंगा रावत, रेणु बाला एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।