श्री आदर्श रामलीला राजपुर में सोमवार को सीता हरण

*शूर्पणखा लीला,खर दूषण वध,रावण मारीच संवाद, सीता हरण,तथा जटायु उद्धार लीला सोमवार को राजपुर, देहरादून श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर देहरादून द्वारा राजपुर में दि0 23 सितम्बर 2025 से संचालित श्री रामलीला महोत्सव -2025 में सोमवार दि०29 सितंबर की रात्रि को “शूर्पणखा लीला,रावण मारीच संवाद,सीता हरण तथा जटायु उद्धार लीला”का मंचन किया जायेगा। प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि 23 सितम्बर 2025 से पंचायती धर्मशाला, बिरगिरवाली राजपुर में मंचन होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कल्याणकारी लीलाएं देखने बहुत बड़ी संख्या श्रृद्धालु दर्शक पधार रहे हैं।*