भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति की स्थापना
—————————————
आज संजय कालोनी पटेल नगर सिद्धपीठ मंदिर में भक्तों द्वारा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति की स्थापना की गई ।
आचार्य गिरीशानंद जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की पूजा अर्चना उपरांत मूर्ति की स्थापना हुई । मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर , पंडित शशि कुमार शर्मा, मंदिर महिला प्रधान इंदु बाला, अवनीश शर्मा, ललित शर्मा, मनोज शर्मा व उमाकांत शर्मा आदि गणमान्य ने प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
संजय कालोनी मंदिर में हुई भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मूर्ति की स्थापना