श्री कृष्ण लीला ने सभी को मंदमुग्ध कर दिया – राजकुमार

देहरादून,

श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ‘ द्वारा आयोजित ” भव्य रामलीला महोत्सव 2025 ” का पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी, विधायक भुवन कापड़ी जी, जयेंद्र रमोला जी, मोहित उनियाल जी, RJ काव्या जी, क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र बिष्ट जी व अन्य अथितियों के साथ प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह हमारा सौभाग्य है कि उत्तराखंड की सबसे भव्य रामलीला हमारी विधानसभा क्षेत्र – राजपुर रोड़ के वार्ड 20 रेसकोर्स नॉर्थ में स्तिथ श्री गुरुनानक मैदान में किया जा रहा है।

भव्य रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ भव्य मेला, रावण पुतला दहन व उत्तराखंड की रामलीला में प्रथम बार लेजर व साउंड शो का भव्य संगम किया जा रहा है। गढ़वाल की इस ऐतिहासिक धरोहर – 1952 की टिहरी रामलीला को इस भव्य रूप से पुनर्जीवित करने वाले समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर जी व उनके साथियों को बधाई। रामलीला में उड़ने वाला पुष्पक विमान, रावण जटायु का आकाश में युद्ध, लेजर लक्ष्मण रेखा , लेजर नागपाश जैसे कई शानदार दृश्य आजकल पूरे देहरादून में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

हमको इस रामलीला की भव्य कलश यात्रा का स्वागत करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उत्तराखंड के इस सबसे भव्य रामलीला महोत्सव और दशहरा उत्सव सभी देहरादून वासियों को अपने परिवार सहित जरूर देखने आएं क्योंकि अध्यक्ष अभिनव थापर जी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मेहनत से हमारे देहरादून में रामलीला का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।