देहरादून,
सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी जयंती पर उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किए ।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज विजय दशमी पर्व जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है । आज महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म दिवस है । हमें सभी को उनके जीवन से अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । सभी को उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए । यदि हम ऐसा नहीं कर सकते तो हमें उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का कोई अधिकार नहीं ।
पुष्प अर्पित करते पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, मंजू चौहान और मनमोहन शर्मा सेवादल उपाध्यक्ष आदि ।