देहरादून,
आज महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि देहरादून का दिल घंटाघर जिसमें करोड़ों रुपए लगाकर घंटाघर का रिनोवेशन किया और मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा 7 सितंबर को उद्घाटन किया गया जिसमें मेयर सौरभ थपलियाल विधायक खजान दास आदि उद्घाटन में मौजूद थे इसमें 1 महीने पहले घड़ीया लगाई गई थी जो टाइम बताती थी और घंटा बोलता था जो दूर तक लोगों को सुनाई देता था बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हर 5 साल बाद घंटाघर का रिनोवेशन के नाम पर करोड़ों रुपए खराब कर दिए जाते हैं महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि इन घड़ियों को जिसने घंटाघर का रिनोवेशन किया है उसने इसकी गारंटी भी दी होगी अगर स्मार्ट सिटी ने के अंदर यह प्रोजेक्ट है तो स्मार्ट सिटी वाले घड़ियां ठीक करवा नहीं तो विधायक खजान दास जी घड़ीयों को ठीक कराये क्योंकि उनकी जिम्मेदारी है घंटाघर हमारे देहरादून की शान है इसको भी अगर हम साफ सुंदर और ठीक नहीं रख सकते तो हमारे अधिकारियों के लिए बहुत शर्म की बात है व्यापारी: सुरेश गुप्ता मनोज कुमार राजेश मित्तल अरुण कोहली राहुल कुमार रजत कुमार आमिर खान सनी सोनकर विशाल खेड़ा सोनू मेहंदीरता राजेंद्र सिंह घई राम कपूर अजीत सिंह प्रवीण कुमार बंगा भूरा भाई रियान कसार बसंत लाल राजेंद्र सिंह नेगी और बहुत सारे दुकानदार मौजूद रहे