प्रीतम सिंह ने बड़ी शालीनता से मनाया अपना वैवाहिक वर्षगांठ

देहरादून,

यूं तो कांग्रेस विधायक व पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निवास पर  बधाई देने वाले सुबह से ही आना शुरू हो गए थे । लेकिन उन्होंने प्रदेश में आई आपदा पीड़ितों के दर्द को साझा करते हुए कहा कि मेरे कितने ही भाई लोग आज भी दीवाली नहीं मना रहे हैं तो मैं जश्न के माहौल में कैसे उतर सकता हूं ।

अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर लोगों की बधाई स्वीकार कर सभी से आपदा प्रभावित जिनके पास आज भी सरकारी राहत नहीं पहुंच पाई उनके आंसू पूछने की सलाह दी ।

यूं तो कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह आदि ने प्रीतम सिंह व उनकी पत्नी को बधाई दी और केक काटा ।