100 कौरवों के आगे अभिमन्यु ने डाले हथियार

100 कौरवों के आगे अभिमन्यु ने डाले हथियार
—————————————-
देहरादून,
आज कल नगर निगम बना राजनीति का अखाड़ा , लंबे समय से देहरादून निगम क्षेत्रवासी अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर महापौर से आस लगाए बैठे थे ।
ज्यों ही मेयर कोटे के कार्यों के निविदा प्रकाशन ने सभी की उत्सुकता और बढ़ा दी । इसी के साथ साथ पार्षदों ने अपने अपने धड़े बनाकर मेयर कोटे के कामों में अधिक से अधिक धनराशि के कार्य अपने अपने वार्ड में कराने और अपनी इच्छानुसार ठेकेदारों से कराने के लिए नगर निगम को पिछले 3 दिनों से कुरुक्षेत्र में बना रखा है । वहीं ठेकेदार भी ज्यादा से ज्यादा काम करने के मनसूबे से अपने संगठन के द्वारा दबाव बनाएं हुए हैं ।
हमारे अभिमन्यु ने ऐसा लगता है दबाव की राजनीति के आगे हथियार डाल दिए ।
वहीं आम जनमानस का कहना है कि ये सब काम के नाम पर भ्रष्टाचारी का खेल है ।