ठेली वालों का उत्पीड़न कर रहा नगर निगम व पुलिस कर्मी

नगर निगम व पुलिस कर्मचारियों के उत्पीड़न बंद कराने की  उठाई मांग

देहरादून

नगर निगम व पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को बंद कराए जाने, फल व सब्जी बेचने की अनुमति दिलाने की मांग को फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने पूर्व विधायक राजकुमार के सामने रखा और ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का हल कराने का अनुरोध किया।
आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के कैम्प कार्यालय में फल, सब्जी विक्रेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से कराए जाने की मांग की ।

पूर्व विधायक राजकुमार को दिए  ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सभी लगभग पन्द्रह से बीस वर्षों से चलता फिरता ठेली चलाकर फल-  सब्जी बेचते है और अपने परिवार का लालन पालन कर रहे हैं  । लेकिन समय समय पर उनकी ठेलियों को पुलिस एवं नगर निगम के कर्मचारी पकड़कर बंद कर देते है । जिससे ठेलियों पर रखी फल, सब्जी सभी खराब हो जाती है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि सभी गरीब लोग है और सभी ने ठेलियों पर लोन लेकर अपना काम चला रखा है।

उन्होंने कहा कि जबकि नगर निगम ने सभी को लाइसेंस दिया है और बैंक से लोन भी लिया है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि नगर निगम सड़क पर ठेली नहीं लगाने दे रहा है।  जिससे सभी के आगे अपने परिवार के लालन पालन करना मुश्किल हो गया है । हम सभी का अनुरोध है कि हमें भी अपना परिवार पालने का हक है । हम लोग कोई चोरी नहीं करते मेहनत करते हैं सुबह से रात तक ठेली को धक्का मारते फल सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं और हमें भी सड़क पर चलने का अधिकार है। हमें सड़क पर चलने की अनुमति प्रदान कराई जाए ।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने फल व सब्जी विक्रेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बारे में वह मेयर, नगर आयुक्त और एसएसपी से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास करेंगें।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, सुरेश पारछा, शिवा, मुकेश, सुन्दरपाल, फूल चन्द, ममता रानी, मदन मोहन, दिलीप, गुलशन आदि शामिल रहे।