जानी – मानी लेखक, गायिका झरना माथुर द्वारा निर्देशित ” सीता हरण ” नाटिका का सफल मंचन

देहरादून ,

” माथुर सभा ” देहरादून का दीपावली मिलन कार्यक्रम में लेखक, गायिका झरना माथुर द्वारा निर्देशित ” सीता हरण ” नाटिका का सफल मंचन सभी ने सराहा ।

यमुना कालोनी औफिसर्शस सभागार में  ” माथुर सभा ” देहरादून द्वारा कार्यक्रम  आयोजित किया गया ।
जिसका  शुभारंभ चित्रगुप्त जी की आरती से हुआ । जिसमें सभा के पैट्रन श्री ए .के .माथुर, अध्यक्ष श्री हृदयेश माथुर तथा अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री चित्रगुप्त की वंदना की गई।

कार्यक्रम के आगे की कमान सभा के सचिव श्री आर. के. माथुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संचालन सांस्कृतिक सचिव श्रीमती अनिता माथुर को सौंप दी । सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से “सीता हरण” नाटिका का मंचन श्री अमित, श्री आर.के, श्रीमती नीरजा, श्री हृदयेश,श्री अनीस द्वारा किया गया । जिसे विशेष रूप से जानी-मानी लेखिका,गायिका श्रीमती झरना माथुर द्वारा निर्देशित किया गया । लोगों की चर्चा का विषय बना रहा । जिसे खूब सराहा गया ।

इसके अलावा विभिन्न नृत्य, गीतों, समूह गान, युगल गान और युगल नृत्य आदि कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। विशेष रूप से सामुहिक प्रस्तुती डांस “गोरे गोरे” व श्री मनोज के माउथ ऑर्गन बजाने की सब ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
अन्य कलाकारो मे श्रीमती मंजूलिका , श्री कृष्ण कुमार,श्रीमती श्यामला,श्रीमती झरना ,श्रीमती नूतन , श्रीमती हर्ष , श्रीमती सीमा, श्रीमती मनिका, श्री विष्णु ,श्री आर.के. ,श्रीमती नीरजा, श्री अविनाश ,श्रीमती अनिता, श्रीमती सुरभि ,श्री राजीव सहाय ,श्रीमती अंशु सहाय ,श्रीमती तूलिका , श्री आशीष, श्रीमती ममता, श्रीमती शिप्रा ,श्री सर्वेश, श्री मैहर ने भाग लिया छोटे बच्चों के भी गाने और नृत्यों ने सब का मन मोह लिया ।तनुषा,आरव, आध्या और इशिका ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभा की साल भर की उपलब्धियां सभा के प्रेसिडेंट श्री हृदेश जी द्वारा बताई गई। सभा के सचिव श्री आर.के. माथुर द्वारा संस्था की गतिविधियो को बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने पर बल दिया ।पैटर्न श्री ए.के .माथुर द्वारा कार्यकारणी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों को पूरी लगन और भव्यता से आयोजित करने की अपेक्षा जाहिर की तथा सभी कलाकारों को पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया ।