धर्मपुर विधानसभा में छठ मईया की पूजा में सम्मिलित होते कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरण सिंह रावत
देहरादून,
आज धर्मपुर विधानसभा में बिहार, पूर्वांचल भाईयों द्वारा छठ पूजा मईया का भव्य आयोजन किया गया ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरण सिंह रावत धर्मपुर विधानसभा के समाजिक कार्यकर्ता होने के नाते मुझे भी छठ पूजा में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला ।
श्री पुरण सिंह रावत ने कहा कि जिसके लिए मैं आप सबका आभारी रहूंगा । पूजा के प्रति समर्पण, भव्यता और दृढ़ विश्वास 36 घंटे का निर्जला व्रत के बाद शाम को डूबते सूर्य भगवान से कामना कर अपने व अपने परिवार साथ ही समाज के लिए दुआ मांगना । ये पूर्वांचल वालों में ही देखने को मिलता है । जो सभी के लिए प्रेरणादायक है ।
भारी संख्या में व्रत धारणकर्ता मौजूद थे । पुराण सिंह रावत ने कहा कि यदि 2027 में आप लोगों ने मुझे कांग्रेस को धर्मपुर विधानसभा में सेवा का मौका दिया तो मेरा वादा है कि छठ मईया की पूजा के लिए आपको पक्के घाट का उपहार दिया जाएगा ये कांग्रेस के प्रतिनिधि का वादा है । लेकिन जिसके लिए आप सभी भाई बहनों , युवा और माताओं को छठ मईया से पूजा कर अपने आप से वादा करना होगा कि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे ये तभी संभव होगा ।
छठ पूजा में भारी संख्या में लोग मौजूद थे ।