देहरादून,
बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा स्वर्गीय श्री अमित पोखरियाल मेमोरियल दो दिवसीय तृतीय शतरंज प्रत्योगिता का आज बार भवन देहरादून में शुभारंभ किया गया । प्रतयोगिता का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी व समाजसेवी श्री वीरेंद्र पोखरियाल, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष श्री मनमोहन कंडवाल व सचिव श्री राजबीर सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस प्रत्योगिता में 50 अधिवक्ता प्रतिभाग कर रहे है । फाइनल मैच कल दिनांक 1/11/2025 को खेला जाएगा । जिसमे जिला जज देहरादून द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएँगे ।
आज इस अवसर पर श्रीमती अनीता नेगी, प्रतयोगिता संयोजक एस एस मेहरा व पंकज पटवाल, सिद्धार्थ पोखरियाल, अंजलि चमोली, बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, राजीव शर्मा, रघुवीर सिंह कठैत सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे ।