कांग्रेस के राज्य निर्माण रजत जयंती पखवाड़े का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि से हुआ

देहरादून,

आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य निर्माण रजत जयंती पखवाड़े का शुभारंभ कांग्रेसजनों  एवं राज्य आंदोलनकारी द्वारा शहीद स्मारक कचहरी परिसर देहरादून में  शहीदों की प्रतिमा की साफ सफाई कर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देकर किया गया।

कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों को स्मरण किया व शहीदों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित की ।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी, आदरणीय विधायक प्रीतम सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य,पूर्व विधायक राजकुमार, राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल, संजय शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत, जगदीश धीमान , उदयवीर सिंह पंवार सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।