आदित्य चौहान ने कन्याओं की पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

देहरादून,
आज चैत नवरात्रो के अवसर पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान ने कैन्ट विधान सभा के वार्ड-38 पंडितवाडी, प्रेमनगर, केहरी गाँव स्थित अंबेडकर भवन तथा वार्ड-41 इन्दिरापुरम, चमन विहार एवं कौलागढ में कन्या पूजन कर उनके चरण धुलाकर , भोजन के उपरांत आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती अँजू बिष्ट ,मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान,आकाश सिंह,राजन सिंह नेगी,राजीव कुमार,नवीन कुमार,मनोज रावत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।