बिजली की बढ़ती दरों का व्यापार मंडल ने किया विरोध

देहरादून,
आज व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि बिजली विभाग थोड़े-थोड़े समय में बिजली की दरें बढ़ा रहा है । इस समय बिजली विभाग ने सरकार से 16.23 फ़ीसदी बिजली के दाम बढ़ने का प्रस्ताव पास कर दिया है । जिस पर व्यापारियों ने आक्रोश दिखाया कि आज कल महंगाई चरम सीमा पर है हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं । महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बागा ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने की बजाय महंगाई बढ़ा रही है ।बिजली के दाम थोड़े – थोड़े समय में सरकार बढ़ा देती है ।उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है और इस नाते उत्तराखंड में बिजली के रेट कम होने चाहिए । यहां से दूसरे प्रदेशों को बिजली बेची जाती है । अपने राज्य वालों को महंगी बिजली दी जा रही है । जबकि चुनाव के समय सरकार 200 यूनिट और
400 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करती है । अब इस समय मुख्यमंत्री धामी जी जब प्रदेश में 1 साल बाद चुनाव होने वाला है उस समय पक्ष और विपक्ष जनता को वादे करके लुभाने की कोशिश करते हैं ।
मेरा मुख्यमंत्री धामी जी से कहना है कि बिजली के रेट ना बढ़ाएं और बिजली विभाग से बातचीत करके इसका हल निकाले क्योंकि व्यापारी और आम जनता अपने परिवार का पालन – पोषण ही बड़ी मुश्किल से कर रही है । व्यापारी वैसे ही कई प्रकार के टैक्स देता है जैसे जी एस टी, इनकम टैक्स, हाउस टैक्स, बिजली का बिल, पानी का बिल, संपत्ति कर, कर्मचारियों के खर्चे,रोज कोई न कोई चंदा, दुकानों के खर्चे आदि । बहुत खर्च है जो व्यापारी बड़ी मुश्किल से अपनी दुकान से निकाल पाता हैं । ऐसे में बिजली के दामों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए । जिसका हम सभी व्यापारी पुरजोर विरोध करते हैं आवश्यकता पड़ी तो हम बाजार भी बंद करेंगे ।
सभा में मनोज कुमार , राजेश मित्तल, राहुल कुमार , रजत कुमार, आमिर खान , सनी सोनकर, विशाल खेड़ा , सोनू मेहंदीरता, राजेंद्र सिंह घई, राम कपूर ,अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बंगा, भूरा भाई ,रियान कसार ,बसंत लाल, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे ।