अधिकारियों की मनमर्जी की जनता पर पड़ रही भारी – बांगा

देहरादून,
आज महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने कहा कि नगर आयुक्त नमामि बंसल जी द्वारा पटेल, गांधी पार्क के आगे सड़क पर अतिक्रमण करके पार्किंग बनाई गई है । जिस पर नगर आयुक्त मैडम नमामि बंसल का जवाब आया कि सड़कों पर पार्किंग पहले से ही बनाई जाती है । अगर किसी नगर आयुक्त ने पहले गलती करी है तो आप भी गलती करोगे व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए पूरे शहरों में जुर्माना करती है । व्यापारियों को और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । पुलिस प्रशासन सड़कों पर खड़े वाहनों को उठाकर ले जाती है और उनसे टू व्हीलर पर ₹800 जुर्माना फोर व्हीलर पर ₹1200 जुर्माना लेती है यह तो वह कहावत हो गई
“जनता करें तो जुर्म, और आप करें शबाब ”
महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि नगर निगम सड़कों पर खुद अतिक्रमण न करें सड़क और फुटपाथ पैदल चलने के लिए होते हैं ना की पार्किंग के लिए । मेयर साहब से और नगर आयुक्त मैडम से निवेदन है कि पटेल पार्क के आगे की पार्किंग और गांधी पार्क के आगे की पार्किंग को तुरंत हटवाया जाए इससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और गाड़ी वालों को आगे पीछे,मोड़ने में और दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है । हम सभी व्यापारियो का आप से अनुरोध है कि यथा शीघ्र फुटपाथ से पार्किंग का टेंडर निरस्त किया जाए ।
मौके पर सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, राहुल कुमार, महताब आलम, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, राजेंद्र सिंह,किशोरी, रजत, आमिर खान, सनी सोनकर, विशाल खेड़ा धाम वाला कांग्रेस योगेश भटनागर, रघु भाई , राहुल कुमार, रवि फुकेला आदि मौजूद थे।