अतुल कपूर ने की हिन्दू सम्मेलन की अगुवाई

संध्या फेरी से हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ
—————————————
देहरादून,
आज वार्ड 40 में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ हमारी मातृ शक्ति द्वारा ITBP शहीद द्वार से संध्या फेरी निकाल कर किया गया ।
इस संध्या फेरी से समाज में हिंदू धर्म जागरूकता, एकता और संगठित होने का संदेश देना है । जो 1 फरवरी को इंदिरा नगर में होने वाले सम्मेलन तक जन जन तक धर्म का प्रचार करने का कार्य करेगी । जिससे देश को मजबूती मिलेगी ।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के आयोजक अतुल कपूर ने वार्ड 39 और 40 से संध्या फेरी की अगुवाई की । जिसमें भारी संख्या में मातृ शक्ति ने भाग लिया ।
हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक में कार्यक्रम संयोजक श्री अतुल कपूर जी, पार्षद 40 सीमाद्वार श्री विनोद रावत, पार्षद 39 इंद्रानगर श्री प्रवीन नेगी जी, पूर्व पार्षद श्री सुरेन्द्र रावत जी, श्री मति गीता बंगारी जी, श्री मति प्रीति भारद्वाज जी, श्री दीपक काला जी, श्री प्रमोद रावत जी, श्री कमल किशोर लोहनी जी, श्री सूरज बिष्ट जी, श्री अमरसिंह सोलंकी जी,श्री लल्लन कुमार जी, श्री गोविन्द जी, श्री कमल गोरख जी इत्यादि प्रमुख स्वयंसेवक बंधुगण उपस्थित रहे।