‘राष्ट्रीय कवि संगम’ (गढ़वाल इकाई) एवं हिंदी साहित्य अकादमी, देहरादून संभाग के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी ” प्ले पेन स्कूल ” देहरादून में आयोजन किया गया ।
काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अनिल रतूड़ी जी (पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड) एवं आदरणीया श्रीमती राधा रतूड़ी जी (मुख्य सूचना आयुक्त) रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इंदु अग्रवाल जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक विंडलास जी, श्री जगदीश बावला जी, श्री शिव मोहन सिंह जी, श्री अम्बर खरबंदा जी, क्षेत्रिय महामंत्री श्री श्रीकांत श्री, श्रीमती चंद्रा जैन जी, गढ़वाल इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीरा नवेली जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्ले पेन स्कूल की छात्रा मनस्वी द्वारा प्रस्तुत मनोहारी सरस्वती नृत्य से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की ही छात्रा पियासा द्वारा प्रस्तुत माँ दुर्गा की भावपूर्ण स्तुति ने सभागार को श्रद्धा, आस्था एवं राष्ट्रभाव से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का विधिवत कुशल संचालन गढ़वाल ईकाई की (महामंत्री) श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ जी द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र का कुशल संचालन श्री वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ जी ने संपन्न कराया।
कवि सहभागिता गोष्ठी में अनेक वरिष्ठ एवं नवोदित कवियों ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना एवं साहित्यिक संवेदनाओं से परिपूर्ण काव्य-पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर किया। प्रमुख रूप से श्री अनिल अग्रवाल, डॉ. इंदु अग्रवाल, श्रीकांत श्री, महिमा श्रीमती मीरा नवेली,श्री कुमार विजय ‘द्रोणी’, श्री शिव मोहन सिंह, श्री अजय मोहन सिंह, जनाब अंबर खरबंदा, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, कविता बिष्ट ‘नेह’, मणि अग्रवाल ‘मणिका’, श्री रजनीश त्रिवेदी, डॉ. भारती मिश्रा, जनाब शादाब मशहदी, डॉ. अनिल बलूनी, श्री हरीश रवि, श्री पवन शर्मा, श्रीमती निकी पुष्कर, श्रीमती संतोषी दीक्षित, डॉ. क्षमा कौशिक, श्रीमती इंदु जुगरान, श्रीमती नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’, श्रीमती निशा अतुल्य, श्रीमती महेश्वरी कनेरी, श्रीमती स्वाति ‘मौलश्री’, श्री नरेंद्र उनियाल, श्री दिव्यांश, श्री सुशील रावत, श्री धर्मेंद्र उनियाल ‘धर्मी’, श्री पवन कुमार ‘सूरज’, श्री वीरेंद्र डंगवाल, श्री आनंद दीवान, श्री जगदीश बाबला, श्रीमती संगीता शाह ‘शकुन’, श्री विजय आनंद उनियाल, श्री रवि सेठ, श्री महेंद्र प्रकाशी, श्रीमती उर्मिला राममूर्ति, श्री सत्यानंद बडोनी, श्री लक्ष्मीकांत बडोनी, श्रीमती अंशु जैन, श्री एस.सी. वर्मा, श्री श्रीकांत शर्मा, डॉ. उषा झा ‘रेणु’, श्रीमती अमायिरा ज्योति भंडारी, श्रीमती शिवानी रत्रा, श्री महेंद्र प्रकाशी, श्री रविंद्र सेठ सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर आयोजित इस काव्य सभा में मुख्य अतिथि श्री अनिल रतूड़ी जी एवं आदरणीया श्रीमती राधा रतूड़ी जी के सारगर्भित, राष्ट्रबोधक एवं ज्ञानवर्धक वक्तव्यों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। गोष्ठी अध्यक्ष डॉ. इंदु अग्रवाल जी ने सभा को अपने विचारोत्तेजक, प्रेरणादायी एवं साहित्य के सामाजिक दायित्वों को रेखांकित करने वाले उद्बोधन से पूर्णता प्रदान की।
यह काव्य गोष्ठी गणतंत्र के मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त करने वाला देहरादून के साहित्यिक जगत के लिए एक स्मरणीय एवं प्रेरणास्पद आयोजन सिद्ध हुई।