वार्ड 33 में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन – RSS

आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को वार्ड 33 यमुना कॉलोनी, देहरादून मे *विराट हिंदू सम्मेलन* का आयोजन किया गया, जिसने सेकड़ो की संख्या मे हिंदू परिवारों ने भाग लिया
*हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता *RSS प्रान्त सह प्रचारक श्री चंद्रशेखर जी* ने कहा की आज हर हिंदू को अपने जीवन मे पंच परिवर्तन करने चाहिए सामाजिक समरसता, पर्यावरण सरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वा आधारित जीवन वा नागरिक कर्त्तव्यबोध जैसे पंच परिवर्तन लाने चाहिए
श्री चन्दशेखर जी ने कहा की आज हर हिंदू को जरुरत है की वो अपनी हाथ की कला अपना हुनर अपनी आगे पीढ़ी को सिखाये, अधिक से अधिक स्व रोजगार से जुड़े
*कार्यक्रम संयोजक श्री सचिन गुप्ता* ने बताया की विराट हिंदू सम्मेलन मे हाथ के हुनरबंद हिंदू कारीगरों जैसे नाई, कुम्हार, कारपेंटर, प्लम्बर, पेंटर,इलेक्ट्रीशियन सभी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे वृदावन से पहुंचे कलाकारो ने संस्कृति कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतिया दी

इस अवसर पर सुरेश प्रजापति, पंकज प्रजापति, बबलू मौर्य, कमल प्रजापति, नीरज जैन, अनूप कुमार, दीवान प्रजापति,मोना प्रजापति, सोनू कुमार, प्रवेश मिश्रा, मुकेश कश्यप, जे के निगम, शैलेन्द्र जोशी, संजीव गुप्ता, प्रवीण कक्कड़, धर्मेंद्र, सनी कुमार, राकेश प्रजापति, आदि उपस्तिथ रहे ।