कार्यकर्ताओं की कार्यशाला कौशल विकास की क्षमता का दर्पण है – विनय पत्राले

देहरादून,
राष्ट्रीय एकता को समर्पित “भारत भारती” संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,महाराष्ट्र आदि प्रांतों से पधारे प्रतिनिधियों ने राष्ट्र निर्माण पर व्यापक विचार- विमर्श किया। भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय पत्राले ने भारत भारती संस्था के गठन उद्देश्य तथा कार्यशैली को परिभाषित करते हुए बताया कि भारत भारती देशव्यापी संगठन है, जिसमें वर्तमान से प्राचीन तक संस्था का गठन और राष्ट्रीयता का प्रचार हो रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के अध्यक्ष सतीश मुण्डेपी ने कार्यशाला में सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने कहा कि भारत भारती संस्था एक राष्ट्रव्यापी विचारों का समूह है, जो सम्पूर्ण राष्ट्र को जोड़ने का कार्य कर रही है। पत्राले ने कहा कि कार्यशाला कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य करती है। कार्यशाला राष्ट्र साधना है। जिससे कार्यकर्ता नवाचार के साथ संस्कारित होता है। यह क्षमता विकास का दर्पण है। “भारत हमारी माँ है, करना इसी की सेवा हमारा कर्तव्य है” जैसे प्रखर संदेशों से वन्दे मातरम् को जोड़कर सकारात्मकता का संदेश दिया।

कार्यशाला में उपस्थित प्रांतीय कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा शांत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने समग्र राष्ट्र चिंतन स्वरूप पूरा भारत का संदेश दिया। कार्यशाला में पंजाब से पधारे राजकुमार “जूडो” ने बताया कि उनके द्वारा प्रांतीय स्तर पर जन-जागरण तथा धर्म जागरण कर राष्ट्र चेतना का अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। जूडो ने कहा कि वे पंजाब के सभी जनपदों में शीघ्र ही भारत भारती संगठन का गठन करेंगे।

बैंगलोर में सम्पन्न नारी शक्ति सम्मेलन का विस्तारपूर्वक वर्णन उत्तराखण्ड से सहभागी श्रीमती शालू जैन तथा श्रीमती पुष्पा भल्ला ने कर महिलाओं में ऊर्जा का संचार किया। कार्यशाला में उत्तर क्षेत्र प्रमुख रोशन लाल अग्रवाल बहुत ही राष्ट्रभक्ति एवं संवेदनशीलता के इस माटी से नितलक कर “चन्दन है इस देश की माटी” का वर्णन करते हुए सरहिन्द की दीवार माटी का वर्णन किया। राष्ट्रप्रेम को समर्पित इस प्रसंग को सुनकर अनेक श्रोताओं की आँखें नम हो गयीं।