बच्चों को संस्कारवान बनाना हिन्दू धर्म का पहला काम – श्रीकांत

देहरादून,
आज वार्ड नं०18 इन्द्राकालोनी में पूर्व पार्षद अजय सोनकर व राजेश सोनकर द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन कराया गया । जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी महानगर देहरादून के मा० संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त विक्रम जी, महानगर कार्यवाह श्री भानू चमोली जी, महानगर प्रचारक श्रीमान भारत जी एवं लाखों दिलों की धड़कन पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल (गामा) जी आदि ने आम जनमानस को संबोधित किया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कवि श्रीमान श्रीकांत जी ने सभी हिन्दू धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि हमें हिन्दू धर्म को महान बनाने के लिए अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा।
नगर के स्वयंसेवक,क्षेत्र के सनातन धर्म प्रेमियों एवं मातृ शक्ति व धर्म प्रेमियों ने बड़ी संख्या में हिंदू धर्म सम्मेलन में भाग लिया ।