कांग्रेस की रैली देख शासन – प्रशासन के हाथ पांव फूले

आज देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राज भवन घेराव का आयोजन किया गया । जिसमें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने अपने दल बल के साथ राजभवन घेराव कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भागीदारी की ।

पूरे प्रदेश से भारी संख्या में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की ऐतिहासिक भागीदारी ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि उत्तराखंड की जनता वर्तमान नीतियों से गहरे असंतोष में है। यह जनसमर्थन प्रदेश में परिवर्तन की मजबूत लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है।
उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है, और कांग्रेस उस परिवर्तन के संकल्प के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से खड़ी है।
भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मान्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेताप्रति पक्ष यशपाल आर्या, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह,मान्य हरक सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री पूरन सिंह रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, सोम प्रकाश, नितिन पार्षद,अर्जुन सोनकर , सुमेंद्र सुशांत बोहरा,नितिन रावत, मोहन काला और भारी संख्या में आये कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी । जिन्हें बाद में पुलिस लाइन में छोड़ दिया गया ।
जब तक आंदोलनकारियों को छोड़ा नहीं गया तब तक पुलिस कर्मियों में अजीब सी बेचैनी देखने को मिली ।