DM देहरादून का माफियाओं पर वार जारी

देहरादून,
आज जिलाधिकारी संविन बंसल के जनता दरबार में सेलाकुई टिहरी विस्थापित अपनी शिकायत ले कर पहुंची । जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने गंभीरता से उनकी फरियाद सुनी और तुरंत एक कमेटी बनाकर एस डी एम की निगरानी में उचित कार्यवाही कर पीड़ितों को पुनः उनकी जमीन दिलाई ।
जिस पर पिछले 15 वर्षों से किसी कुंदन लाल ने कब्जा किया हुआ था । टिहरी विस्थापित अपनी जमीन को पाकर बार बार DM देहरादून का शुक्रिया अदा करती रही ।