पूरण सिंह रावत ने धर्मपुर विधानसभा से ठोकी ताल

देहरादून,
आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र पथरीबाग अपने कैंप कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी कर पूरण सिंह रावत ने सबकी सहमति से धर्मपुर विधानसभा से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का पक्का मन बना लिया है । जो विपक्षियों पर भारी पड़ने वाला है ।
आज टिहरी बांध विस्थापित देहराखास में सभी धर्मों गढ़वाली, पंजाबी, मैदानी, अल्पसंख्यक सभी लोगों ने आमसभा में शामिल होकर भागीदारी निभाई और सभी ने एक सुर में भाई पूरण सिंह रावत को धर्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की सलाह व विजयी बनाने की बात कही ।
कैलाश ने कहा कि भाई पूरण सिंह रावत वो शख्स है जिसने टिहरी बांध विस्थापितों के लिए मौजूदा डी एम को भरी मिटिंग में धमकाया और विस्थापितों को मुआवाज के साथ जमीन के बदले जमीन भी दिलाई । राज्य आंदोलन में कई रोज तक जेल की हवा खाई । ऐसे संघर्षशील व्यक्ति ही क्षेत्र का सही विकास कर सकता है । जिसके लिए हम सभी उन्हें अपना विधायक के रूप में मान चुके हैं ।
सभी ने अपने अपने विचार रखे और क्षेत्र में टूटी फूटी सड़कों, जगह जगह कूड़े के ढेर से निजात दिलाने के लिए संघर्ष में साथ रहने को कमर कसी ।
लोगों ने पथरीबाग चौक पर भाई पूरण सिंह रावत जिंदाबाद के नारे भी लगाएं ।
विचार गोष्ठी में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व राज्यमंत्री पूरण सिंह रावत, कैलाश ठाकुर, नितिन रावत, कौशल्या रावत, मीना आदि लोग मौजूद थे ।