पर्यावरण मित्रों को फूल बरसाकर सम्मानित किया आज फूलचंद नारी शिल्प गर्ल्स इंटर कॉलेज में होली का त्यौहार के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया
देहरादून,
आज नारी शिल्प इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम के साथ स्वच्छता अभियान ससम्मान निस्वार्थ भाव पूर्ण करने के साथ-साथ सहयोगियों का धन्यवाद किया ।
इस कार्यक्रम में पार्षद अर्जुन सोनकर ने पर्यावरण मित्रों के साथ नारी शिल्प इंटर कॉलेज के ग्राउंड की सफाई और कूड़े पत्तों को जला दिया और बाकी बच्चा कूड़ा गाड़ी मे भरवा कर भेज दिया और ग्राउंड की पूरी तरह से सफाई कर दी गई। इसके लिए प्रधानाचार्य श्रीमती मोना बाली और प्रबंधक श्री अभय महरोता ने पार्षद अर्जुन सोनकर और उनके साथ आए सम्मानित लोगों को भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया । पर्यावरण मित्रों पर फूल बरसाकर जलपान कराया और उनका धन्यवाद किया । पार्षद अर्जुन सोनकर ने कहा कि पर्यावरण मित्र हमारे देश की शान है ।
इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, सुनील कुमार बांगा, श्रीमती देवेंद्र कौर, राजेंद्र प्रसाद मुमगाई, लोकेश चौधरी, आशु रथी, श्री बिट्टू गोसाई आदि उपस्थित रहे।