सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है – अश्वनी बहुगुणा
—————————————
देहरादून,
आज राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देवभूमि उत्तराखंड का गौरव, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी Sneha Rana जी की माताजी श्रीमती विमला राणा जी (पत्नी स्वर्गीय भगवान सिंह राणा जी, पूर्व प्रधान) से कांग्रेस पूर्व ब्लॉक प्रमुख अश्वनी बहुगुणा ने आज उनके आवास पर जाकर आत्मीय भेंट कर
स्नेहा राणा जी की माताजी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनसे बातचीत के दौरान उनके जीवन के संघर्ष, त्याग और प्रेरणादायक अनुभवों को सुना और सराहा । सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया और उसका हौसला बढ़ाया।
एक माँ के अथक परिश्रम, त्याग और संस्कारों का ही परिणाम है कि आज स्नेहा राणा जी अपने खेल के माध्यम से पूरे देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। वास्तव में हर सफल व्यक्ति के पीछे उसकी माँ का संघर्ष, विश्वास और आशीर्वाद छिपा होता है वाकई में एक सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है । इस अवसर पर अश्वनी बहुगुणा ने डोईवाला विधानसभा में देश निर्माण में सराहनीय कार्य कर रहीं महिलाओं कविता सोलंकी – अध्यापिका, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, कमलजीत कौर महिला महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस, राखी देवी प्रधान नागल ज्वालापुर, अंजू देवी प्रधान नागल बुलंदवाला, सुषमा बोहरा प्रधान शिमलास ग्रांट व आशा बहुगुणा वार्ड सदस्य नागल ज्वालापुर आदि को मौके पर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर उनके बड़े भाई श्री सुरेंद्र सिंह रावत जी, ग्राम प्रधान श्री करण रावत जी तथा श्री भरत सोलंकी जी भी उपस्थित रहे।
ऐसी महान माताओं को शत-शत नमन, जो अपने संघर्ष और संस्कारों से समाज और देश के लिए प्रेरणा बनती हैं। 🙏
सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है – अश्वनी बहुगुणा