कांग्रेसियों ने किया महिला ई रिक्शा चालकों को सम्मानित
देहरादून
। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेसजनों ने महिला ई रिक्शा चालकों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
यहां न्यू रोड स्थित पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में रानू रावत, गुलिशता, शाहिना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि कामकाजी महिलाएं ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गरीब महिलाओं की सहायता कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस लगातार कामकाजी महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य करती आ रही है और आने वाले समय में भी महिलाओं को व्यापक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ई रिक्शा चालक व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।