राजनीति में भी नेताओं की आयु निर्धारित होनी ही चाहिए – बांगा

देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने राजनीति में नेताओं की उम्र पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार सरकारी कर्मचारियों को 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट दे देती है। ठीक इसी प्रकार राजनीति में भी कोई भी दल हो 75 साल की उम्र के बाद के नेताओं को स्वयं किसी भी पद की लालसा के रिटायरमेंट ले लेना चाहिए । अपने साथियों का मार्गदर्शन और अपनी पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए ।
जैसे क्रिकेट में जब छोटी उम्र के लड़के टीम में लिए जाते हैं तो उनके अंदर जोश और ताकत होती है और वो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसी प्रकार फौज में भर्ती करने के लिए भी उम्र सीमा से भर्ती किया जाता है और छोटी उम्र में उनके अंदर जोश ताकत होती है ।
उदाहरण के लिए 40 साल की उम्र में यदि कोई क्रिकेट खेलता है तो उसके अंदर भी ताकत कम हो जाती है
। उतनी नहीं रहती जितनी युवा खिलाड़ी में होती है ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी मे 75 साल की उम् का नेता हो तो उसे खुद रिटायरमेंट ले लेना चाहिए और नए चेहरे को मौका देना चाहिए । पार्टी को भी नेताओं को सम्मान के साथ रिटायरमेंट देकर उनकी योग्यतानुसार मार्ग दर्शक मंडल में सेवा लेना उचित होगा ।
चर्चा में समर्थन करने वाले व्यापारी सुरेश गुप्ता, अरुण कोहली, राम कपूर, अजीत सिंह व चमन लाल आदि मौजूद थे ।