किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म प्रतिवर्ष न बदली जाए – बांगा

देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि, बिल्डिंग फंड, स्मार्ट क्लास, स्पोर्ट्स डे, अनुअल डे के नाम पर उगाही का आरोप लगाते कुएं कहा कि प्रतिबंध होने के बाद भी स्कूलों मे प्राइवेट पब्लिशर की किताबें लगाई जा रही हैं । स्कूल यूनिफार्म के नाम पर लुटा जा रहा है जनता क़ो प्रदेश सरकार और प्रशासन सो रहे हैं महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का डीएम साहब और सब स्कूल के प्रिंसिपलों से निवेदन है कि पेरेंट्स का ध्यान रखें पेरेंट्स अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से पढ़ते हैं किताबें हर साल चेंज ना करें ड्रेस भी हर साल चेंज ना करें और फीस में मनमानी ना करें जो भी स्कूल मनमानी करता है डीएम साहब उनके खिलाफ कार्रवाई करें ।