समाज कल्याण मन्त्री खजानदास ने आज लोक भवन में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेट की।
इस दौरान समाज कल्याण मंन्त्री श्री दास नें सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण हेतू सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे राज्यपाल को अवगत कराया तथा समाज के हित में हम इसके अतिरिक्त और अधिक क्या-क्या काम कर सकते है के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओ, नीतिगत मुद्दो सहित अनेक विषयों पर चर्चा की। श्री दास नें बताया कि राज्यपाल से मिलकर उन्हे काफी प्रसन्नता हुई है।