यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत में उमड़ा कोहिनूर परिवार

यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत में उमड़ा कोहिनूर परिवार
************************
देहरादून,
आज उत्तराखंड देहरादून में एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को जाने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत को यूं तो पूरा देहरादून आतुर रहा ।
सड़क के दोनों ओर ऐतियत के तौर पर बैरिकेटिंग लगा कर आम जनमानस को रोका गया था । उसके बावजूद मोदी जी को नजदीक से देखने के लिए लोगों में एक दीवानगी सी देखने को मिली ।
वही अल्प संख्यक समुदाय के सरपरस्त शेख इकबाल हुसैन कोहिनूर आर्ट्स ज्वेलर्स के स्वामी द्वारा श्री मोदी जी के स्वागत के लिए भारी संख्या में अपने समर्थकों और परिवार सहित पानी और जल पान हेतु स्टाल लगाए गए थे कि उसी वक्त मान्य प्रधानमंत्री जी का काफिला कोहिनूर आर्ट्स ज्वेलर्स के सामने पहुंचा और पूरा कोहिनूर परिवार जुट गया लोगों को पानी पिलाने आदि की सेवा में ।
सेवादारों में शेख इकबाल हुसैन कोहिनूर के स्वामी, अब्दुल समद, कासिफ, आरिफ, आलम अंसारी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।