राजकुमार के नेतृत्व में चंदन नगर वासियों ने नगर निगम घेरा

आज पूर्व विधायक राजकुमार जी के नेतृत्व में नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और बस्तीवासी मौजूद रहे। इस दौरान टैक्स सुपरिंटेंडेंट अधिकारी विनय प्रताप के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन प्रेषित कर उनसे अतिक्रमण रोकने की माँग की गई
ज्ञापन में बताया गया कि चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में बने सामुदायिक भवन, विद्यालय, ट्यूबवेल और सुलभ शौचालय को फ्लड ज़ोन और अतिक्रमण बताकर अवैध घोषित किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा लगातार मलिन बस्ती के लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त विद्यालय में पढ़ रहे -चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य इस कार्रवाई से प्रभावित होगा। सुलभ शौचालय बंद होने से सीधे तौर पर आम जनता की मूलभूत सुविधाएं बाधित होंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान राजकुमार जी मौके पर भी पहुंचे, जहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़-फोड़ के लिए पहुंची जेसीबी को उन्होंने वापस भेज दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई तुरंत बंद नहीं की गई और बस्तीवासियों को परेशान करना जारी रहा, तो एक बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा और क्षेत्र के लोगों के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर माननीय मुख्यमंत्री का घेराव भी किया जाएगा और किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे।

पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सैगल एवं पार्षद विरेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर,अनूप कपूर ,रॉबिन त्यागी, निखिल कुमार, सोमप्रकाश वाल्मीकि, दीप वोहरा , उदय प्रताप मल, अशोक कुमार , अजय सूद,विनीत प्रसाद भट्ट, जहांगीर खान, विजेन्दर चौहान, गुलशन सिंह, डॉ. एच.पी. यादव, शिव कुमार, विजय कुमार, अमनदीप सिंह रावत, तृषित, राकेश शर्मा, भगीरथ, अक्षय कुमार, अशोकएवं मुकेश उपस्थित रहे।